
आदित्य रंजन (आदि ) के पहले जन्म दिवस पर असीम स्नेह प्यार , आशीर्वाद और ढेरो दुआओं के साथ ये कुछ पंक्तियाँ आज आदि के नाम....
"आदि ”
हम सब की दुआओं का आदि
तुम कुछ ऐसे फल पाना
इश्वर के हर आशीर्वाद का
तुम एक हिस्सा बन जाना
थाम के ऊँगली बाबा की
और माँ के आंचल की छाया में
नन्हे नन्हे पग रख कर
जीवन पथ पर आगे बढ़ते जाना
कोई कष्ट तुम्हे ना छु पाए
कोई आंच भी तुम पर ना आये
खुशियों के मोती बिखरे हो
जिस दिशा में भी तुम मुड जाना
ये स्नेह प्यार और आशीर्वाद
तुम पर सबने बरसाया है
एक भोली मुस्कान से तुम
यूँही सब के दिल को भरमाना
हर कामना इच्छा और लक्ष्य
सब पुर्ण तुम्हारे हो जाये
देव मंदिर में आरती की
बस प्रार्थना तुम बन जाना
(स्नेह सहित)