Showing posts with label http://kathavyatha.blogspot.com/ 9th oct'08. Show all posts
Showing posts with label http://kathavyatha.blogspot.com/ 9th oct'08. Show all posts

7/31/2008

ब्लास्ट्स के बाद और कल की खबर के बाद की सुरत मे कुछ बम बरामद किये गये आज अचानक अपनी ही लिखी पुरानी कुछ पंक्तियाँ याद आ गयी ...........

जिनमे सवाल तो हजार हैं पर शायद जवाव एक का भी नही ,क्या आपके पास .........????????



"आतंकवाद"


आतंकवादीयों को मुह तोड़ जवाब ,
अखीर कब दिया जाएगा,
क्या यूँही देखते रहेंगे हम ???
और वक्त निकल जाएगा...........
भगवान ने तो बस इंसान बनाये ,
फ़िर ये आतंकवादी कहाँ से आए???
इस सवाल का जवाब कब
और किस्से लिया जाएगा .......
गुमराह करके नौजवानों को
आतंक का जहर पिलाते हैं जो
उन्हें प्रेम की धारा का अम्रत
आखिर कब पिलाया जाएगा???
जिस्म पर बम लगाकर,
हमे बर्बाद करते है जो,
उन्हें जिन्दगी का सबक,
आखिर कब दिया जाएगा???
ह्थीयारों हथगोलों से ,
खून की होली खेल रहें है जो,
उन्हें इंसानीयत का मतलब,
कब समझाया जाएगा ???
रोकना होगा हमे
इस बढ़ती हुई बीमारी को
वरना ये आतंकवाद का सांप
हम सबको डस जाएगा ..........