3/05/2017

Sanson mein mehkti hai- Urdu Poetry

Dil or dharkta kiyon hai ...Seema Gupta ...Vineet Pandit





Lyrics and Graphics: Seema Gupta
Music Composition and Singing : Vineet Pandit
Ghazal:
usko dekhoon toh ye dil or dharkta kiyon hai
aks iska meri aankhon meiN bikharta kiyoN hai...
vo na izhaar kare baat alag hai lekin
Dekh kar mujhko bhala or sanwarta kiyon hai
raat bhar chand ne choomi hai teri peshaani
usko afsos hai sooraj ye nikalta kiyoN hai
guftugu mein jo tera zikr kabhi aa jaaye
dard toofaN ki tarah dil meiN machalta kiyoN hai
sochti rehti hooN fursat mei yehi maiN"Seema"
kaam jo hona hai aakhir wohi tal-taa kiyoN hai

7/12/2016

Ghazal- मेरे चेहरे पे जो कहानी है

Lyrics/ Graphics: Seema Gupta
Singer / Composer - Naushad Malik
-----------------------------------------------------
मेरे चेहरे पे जो कहानी है
मेरे दिल की ही तर्जुमानी है

नींद आँखों में जागती ही रही
गरचे रातों की ख़ाक छानी है

उसकी सूरत ग़ज़ल में ढाली है
उस में तस्वीर अब बनानी है

दो घडी के लिए ही आ जाओ
छोडिये जो भी बदगुमानी है

जोड़ना दिल से दिल नहीं मुश्किल
एक दीवार बस गिरानी है

इस में खुशियाँ बिखेर दे सीमा
चार दिन के ये जिंदगानी है

12/03/2014

" आगमन तेजस्विनी सम्मान -2014 "

"कनाडा से प्रकाशित होने वाली साहित्यिक पत्रिका " साहित्य कुंज " के दिसम्बर प्रथम अंक में प्रकाशित" : Online link :

http://www.sahityakunj.net/SAMACHAR/India/Seema_Gupta_aagamantejasvinisamman_2014.htm
दिनांक 23/11/2014 को आगमन के संस्थापक पवन जैन और आगमन साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समूह द्वारा आयोजित पुस्तक लोकार्पण , वार्षिक सम्मान समारोह-2014 , कविसम्मेलन एवं मुशायरा का भव्य आयोजन कैलाश अस्पताल,नोयडा-27 में हुआ. इस अवसर पर " आगमन सम्मान चयन समिति " द्वारा महिला उधमी , सामाजिक एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता ,अंतर्राष्टीय स्तर पर प्रकाशित लेखिका , कवयित्री एवं शायरा सुश्री सीमा गुप्ता ((गुडगाँव हरयाणा)) को " आगमन तेजस्विनी सम्मान -2014 " से सम्मानित किया गया .
सुश्री सीमा गुप्ता को " आगमन तेजस्विनी सम्मान" डॉ केशरी लाल वर्मा (चेयरमैन तकनिकी एवं वैज्ञानिक शब्दावली आयोग एवं निदेशक केन्द्रीय हिंदी निदेशालय भारत सरकार नई दिल्ली) , एवं डॉ मधुप मोहटा (भारीतय विदेश सेवा वरिष्ट सलाहकार ) दवारा प्रदान किया गया

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथिगण श्री लक्ष्मी शंकर वाजपेयी (उपमहानिदेशक आकाशवाणी नई दिल्ली ) डॉ हरी सुमन बिष्ट (सचिव हिंदी अकादमी दिल्ली) , डॉ रमा सिंह (सदस्य केंद्रीय हिंदी समिति भारत सरकार नई दिल्ली ) , श्री अलोक यादव ( क्षत्रिय भविष्य निधि आयुक्त बरेली ) और देश के अनेक वरिष्ट साहित्यकारों ने कार्यकर्म की शोभा बढ़ाई।






4/30/2014

"उस रात की बात.... "


"उस रात की बात.... "


चांदनी की सरगोशियाँ में


नहा कर मचलता


सियाह रात का हुस्न


उसपे बेख़ौफ़ होकर तेरे बाजुओं में


रुसवाइयों की थकन का पनाह पा जाना


लबों की चुप्पियों में दफ़न


इश्क का वो अंगारा


अचानक से


जिस्म की सरहदों से


झाँकने लगा है


कब तक छुप सकेगी


जमाने से आखिर


"उस रात की बात.... "

4/23/2014

"दुष्यंत की अंगूठी "


"दुष्यंत की अंगूठी "

मेरी ठिठकी हुई पलकों में 
सदियों से उलझा एक लम्हा 
जिसे अपनी आँखों से छु कर
तुने मेरे नाम कर दिया था
और तेरे अश्क के एक कतरे ने
तुझसे छुप कर
मेरी आँखों में पनाह ली थी
इश्क की अधूरी चांदनी का
हिसाब मांगने ज़िद पे उतर आया है
सिसकने लगा है मेरी हथेली पे
वो बदनसीब कतरा भी
दुष्यंत की अंगूठी की तरह 

10/22/2013

चाँद मुझे लौटा दो ना

चाँद मुझे लौटा दो ना 

चंदा से झरती 
झिलमिल रश्मियों के बीच
एक अधूरी मखमली सी 
ख्वाइश का सुनहरा बदन
होले से सुलगा दो ना 
इन पलकों में जो ठिठकी है
उस सुबह को अपनी आहट से
एक बार जरा अलसा दो ना
बेचैन उमंगो का दरिया
पल पल अंगडाई लेता है
आकर फिर सहला दो ना
छु कर के अपनी सांसो से 
मेरे हिस्से का चाँद कभी 
मुझको भी लौटा दो ना

4/23/2013

"FAKHR-E-HIND" AWARD (PROUD OF NATION) To Seema Gupta By President Of India-Smt. Pratibha Devisingh Patil

Husan Ara Trust Presents"FAKHR-E-HIND" AWARD (PROUD OF NATION) To Seema Gupta By President Of India-Smt.  Pratibha Devisingh Patil-in following event held on 22nd April 2013

"Jashn-e-Abul Kalaam Azad"
 — at India Habitt Center, Lodhi Road New Delhi.







3/30/2013

30 मार्च 2013 को पत्रिका के साप्ताहिक परिशष्ट me.next के नियमित स्तंभ web blog में कुछ लम्हें की बातें


30 मार्च 2013 को पत्रिका के साप्ताहिक परिशष्ट me.next के नियमित स्तंभ web blog में कुछ लम्हें की बातें


2/07/2013

Beautiful Romantic urdu Poem-Main Or Tum - Hindi- Urdu Poetry (seema gupta)

"मैं और तुम"
...............
मुट्ठी भर किरणों की बारिश मै और तुम
तुमसे मिलने की एक ख्वाइश मैं और तुम
शबनम के ये कतरे फूल की पत्ती पर
आब है अश्कों का ये मेरे मैं और तुम
पानी पानी अब के भी है सारा कुछ
रोते दिल और बहती आँखें मैं और तुम
पारा पारा अब तो पूरा ज़ामा है
एक उम्मीदों का दामन है मैं और तुम
हंसते लब ये रोते दिल बस हैरानी
बहते पानी की पलकों से मैं और तुम
सीमा है बस ख़्वाब हैं पूरी दुनिया है
ताबीरों पर पहरे पैहम मैं और तुम




12/17/2012

Hindi Urdu Shayari sad poetry on BBC aap ki pasand


Listen me on BBC AAP KI PASAND broad casted from UK on 9th Dec 2012 


11/29/2012

स्मृतियों के झरोखे से : भारतीय सिनेमा के सौ साल -25 मैंने देखी पहली फिल्म

http://radioplaybackindia.blogspot.in/2012/11/sahab-biwi-aur-ghulam-first-seen-movie.html

कवयित्री सीमा गुप्ता ने देखी फिल्म 'साहब बीवी और गुलाम'


स्मृतियों के झरोखे से : भारतीय सिनेमा के सौ साल -25

मैंने देखी पहली फिल्म 
भारतीय सिनेमा के शताब्दी वर्ष में ‘रेडियो प्लेबैक इण्डिया’ द्वारा आयोजित विशेष अनुष्ठान- ‘स्मृतियों के झरोखे से’ में आप सभी सिनेमा प्रेमियों का हार्दिक स्वागत है। गत जून मास के दूसरे गुरुवार से हमने आपके संस्मरणों पर आधारित प्रतियोगिता ‘मैंने देखी पहली फिल्म’ का आयोजन किया है। इस स्तम्भ में हमने आपके प्रतियोगी संस्मरण और रेडियो प्लेबैक इण्डिया के संचालक मण्डल के सदस्यों के गैर-प्रतियोगी संस्मरण प्रस्तुत किये हैं। आज के अंक में हम कवयित्री सीमा गुप्ता का प्रतियोगी संस्मरण प्रस्तुत कर रहे हैं। सीमा जी ने अपने बचपन में देखी, भारतीय सिनेमा के इतिहास में स्वर्णाक्षरों से अंकित फिल्म ‘साहब बीवी और गुलाम’ की चर्चा की है। 

http://radioplaybackindia.blogspot.in/2012/11/sahab-biwi-aur-ghulam-first-seen-movie.html
फिल्म देख कर औरत का दर्द महसूस हुआ जिसे मीनाकुमारी जी ने परदे पर साकार किया





11/27/2012

Hindi Urdu Shayari Ghazal ("Seema Gupta on BBC 21st oct 2012")





Seema gupta ghazals and nazm on BBC Aap ki Pasand Musical programe "with " Mr. Mohammed Mahmood"

10/15/2012

"AALAMI MUSHAIRA15th Sept 2012, At India Islamic Cultural Centre-


AALAMI MUSHAIRA" dedicated to "Moulana Azad and great promoters of Urdu" Inauguration by Jnab Raj Babbar ( Member of parliament, Social Activist and Film Star) on 15th Sept 2012, At India Islamic Cultural Centre, Lodi Road New Delhi or
ganised by "HUSAN ARA TRUST" -- The event includes exhibition of truly rare priceless photographic collection. Display of 100 years old Urdu news paper "AL HILLAL " Editor : Moulana Abdul Kalaam "AZAD"

7/05/2012

SEEMA GUPTA ON FRONT PAGE OF NATIONAL LEADING ENGLISH NEWS PAPER "HINDUSTAN TIMES HT LIVE" GURGAON dated 5th July 2012

It is a  matter of great  proud  and honour for me to be published on  the front page of The National Leading English Newspaper " HIDNUSTAN TIMES HT LIVE" GURGAON today  5th of July 2012.
I thank  to all my well wishers globally around me  for extending their spirit of motivation , encouraging attitude , good wishes and blessings in the journey of  literature.
 
Warm Regards to all respected over here 





5/07/2012

Urdu shayari Salaam-e-Mehfil April 30 '12 Part - 1 - seema gupta.avi

Second episode of Salaam-e-Mehfil April 30 '12 Part - 1 telecasted on 30/april/2012 
Please watch on the given link


http://www.youtube.com/watch?v=nu06yASM4T0


4/28/2012

WATCH ME ON "SALAM-E-M​EHFIL" for ZEE Salam TV Channel TELECASTED ON 24TH APRIL 2012

WATCH ME ON "SALAM-E-M​EHFIL" for ZEE Salam TV Channel TELECASTED ON 24TH APRIL 2012 Salaam-e-Mehfil April 24 '12 Part - 2

4/21/2012

"SALAM-E-MEHFIL" for ZEE Salam TV Channel RECORDING DATED 20/4/2012

"SALAM-E-MEHFIL" for ZEE Salam TV Channel RECORDING DATED 20/4/2012


Jnaab "Anis Ahmed Khan"Jnaab "Mateen Amrohvil"Jnaab " Tayyab Azad"Jnaab "Dr Nashtar Amrohvi"Aleena Itrat RizviAncor : Fakgir Addeb ji






"SALAM-E-MEHFIL" for ZEE Salam TV Channel RECORDING DATED 20/4/2012