1/07/2009

"कभी किसी रोज"




"कभी किसी रोज"

"कभी किसी रोज"
सुनना चाहता हूँ तुम्हे
बैठ खुले आसमान के नीचे सारी रात
चुनना चाहता हूँ रात भर
तुम्हारे होठों से झरते मोतियों को
अपनी पलकों से एक एक कर
भरना चाहता हूँ अपनी हथेलियों में
चाँदनी से धुले तुम्हारे चेहरे की स्निग्धता
महसूस करना चाहता हू
तुम्हारे बालों से ढके अपने चेहरे पर
तुम्हारे साँसों की उष्णता सारी रात
वह रात जो समय की
सीमाओं से परे होगी
और फिर किसी सूरज के
निकलने का भय न होगा.


http://vangmaypatrika.blogspot.com/2009/01/blog-post_07.html
http://swargvibhaeditions.t35.com/jan2009/kavita/seema%20gupta.html

42 comments:

विनय said...

बहुत ख़ूबसूरत चाह है!

---मेरा पृष्ठ
चाँद, बादल और शाम

Pratap said...

लगता है आपके वेदना,आंसू और व्यग्रता का कारवां प्रेम के बगीचे में विश्राम के लिए रुक गया है और झूल रहा है श्रृंगार के झूले पर.

Arvind Mishra said...

वाह यह हुयी न कोई बात -बात संयोग की हो तो भला क्यों लगे भला ! रच बस गयी मन में रचना !

Smart Indian - स्मार्ट इंडियन said...

वह रात जो समय की, सीमाओं से परे होगी
और फिर किसी सूरज के, निकलने का भय न होगा.

न तद्भासयते सूर्यो, न शाशांको न पावकः
यद्गत्वा न निवर्तन्ते तद्धामम परमम् ममः (गीता)

"अर्श" said...

बहोत ही बढ़िया लिखा है आपने ढेरो बधाई स्वीकारें ....



अर्श

दीपक "तिवारी साहब" said...

बहुत खूबसुरत.

शुभकामनाएं.

Rakesh Kaushik said...

tes. i like the spirit.

u done wht i think.
tht's superb.

u write n i feel.

full marks to u.
congratulation !
Rakesh Kaushik

ताऊ रामपुरिया said...

वह रात जो समय की
सीमाओं से परे होगी


बेहद खूबसुरत अल्फ़ाज. शुभकामनाएं.

रामराम.

Amit said...

बहुत सुंदर कविता है...बहुत ही सुंदर खयालात हैं...

Udan Tashtari said...

वाह!! बहुत शायराना ख्याल!! उम्दा भाव, उत्तम शिल्प. बधाई.

COMMON MAN said...

बहुत सुन्दर शब्द चित्र, वाह.

रंजना [रंजू भाटिया] said...

बेहद खूबसूरत लिखा है आपने

Shiv Kumar Mishra said...

बहुत खूबसूरत!

Dr.Parveen Chopra said...

बहुत बढ़िया लिखा है।

बवाल said...

वाह वाह सीमा जी, एक सम्पूर्ण हिन्दी ग़ज़ल. कितनी सुन्दर अभिव्यक्ति है ये आपकी. अद्भुत.

नीरज गोस्वामी said...

बहुत खूबसूरत रचना....ओस की बूँद सी निर्मल...
नीरज

G M Rajesh said...

chah yahi
ke
har dil me
jana jaun
chah yahi
asmaan par
dhroov sa
dikhlayaa jaaun
chah yahi ke
bas
kahun jo manki
log samjhen
nishabdataa ko bhi

मीत said...

और फिर किसी सूरज के
निकलने का भय न होगा.
touch my heart again
---meet

Arvind Mishra said...

वाह यह हुयी न कोई बात -बात संयोग की हो तो भला क्यों न लगे भला ! रच बस गयी मन में रचना !

Gyan Dutt Pandey said...

सुन्दर - न सूरज निकलने का भय हो, न छिपने का। अनंत हो समय।

विवेक सिंह said...

कभी कभी खराब भी लिखिए . बढिया लिखते लिखते बोर हुए जाते है :)

makrand said...

bahut khubsurat rachana

"SURE" said...

no comment.fully spechless,wordless,nishabd

bhoothnath(नहीं भाई राजीव थेपडा) said...

वह रात जो समय की

सीमाओं से परे होगी

और फिर किसी सूरज के

निकलने का भय न होगा...........वह रात कित्ती गहरी होगी....इस कविता में समाई है जिसकी गहराई....सीमाजी आपकी इस कविता पर हमारा दिल उमड़ आया.... कुबूल करें....!!

Dileepraaj Nagpal said...

Aap itna badhiya kaise likh sakti hain? mujhe jagjeet singh mil jayen to unhe kahun ki in alfaajon ko apni aawaj den...

राज भाटिय़ा said...

हमेशा की तरह से अति सुंदर.
धन्यवाद

amit verma said...

Superb
I loved this one, in particular . you are always a mistry....

vipul jain said...

Very nice, i simply love it, keep writing.

Apne hotho per sajna chata hon,
Aa tujhe mai gungunana chata hon,
Koi ansoo tere damen pe giraker,
Boond ko moti banana chata hon.
wishes

Dev said...

प्यार की एक सुंदर अभिव्यक्ति , आपकी कविता प्यार के सात रंगों से रंगी मन को प्यार क रंगों से रंग देती है
आपकी कविता पढ़ कर आपके प्यार के गहराई को सागर से तुलना करने को मन करता है

makrand said...

सीमाओं से परे होगी

और फिर किसी सूरज के

निकलने का भय न होगा.

bahut khubsurat rachana

महेंद्र मिश्रा said...

बेहद खूबसूरत..

Shastri said...

"और फिर किसी सूरज के
निकलने का भय न होगा."

बहुत सुंदर !! बहुत खूब !!

सस्नेह -- शास्त्री

प्रशांत मलिक said...

और फिर किसी सूरज के...
bahut badhiya..
really..
thanks..

अनुपम अग्रवाल said...

तुम्हारे बालों से ढके अपने चेहरे पर
तुम्हारे साँसों की उष्णता सारी रात
वह रात जो समय की
सीमाओं से परे होगी
और फिर किसी सूरज के
निकलने का भय न होगा.

कोई asmanjas नहीं है
चाहत और सिर्फ़ चाहत.
बेहतरीन .

Vijay Kumar Sappatti said...

wonderful poem seema, the undertone is touching ..and specially this line " seemaon se pare hongi " is your signature line ...

aap bahut acha likhti hai ...
meri badhai sweekaren ..

maine kuch nayi nazmen likhi hai , padhiyenga..

vijay
Pls visit my blog for new poems:
http://poemsofvijay.blogspot.com/

प्रदीप मानोरिया said...

बेहतरीन हर बार की तरह सुंदर अभिव्यक्ति बधाई

MUFLIS said...

"chaandni se dhule tumhare chehre ki snighd`ta mehsoos karna chaahta hooN..."
mun ki bahot hi sundar bhaavnaaoN, aur un ki karvatoN se bahot hi khoobsurat saakhshaatkaar...
bahot hi umda aur nafees nazm...!
mubarakbaad qubool farmaaeiN.
---MUFLIS---

जितेन्द़ भगत said...

वाकई, प्‍यार के इस अहसास में सब कुछ थम सा जाता है। सुंदर अभि‍व्‍यक्‍ति‍।

गिरीश बिल्लोरे "मुकुल" said...

बेहद सुंदर मनमोहनी
बधाइयां

mukesh said...

bahut hi kuhbsurat


badhiya

योगेन्द्र मौदगिल said...

Wah seema ji behtar bhavabhivyakti

dwij said...

अद्वित्तीय है आपका रचना संसार .

अत्यंत सुखद .